पीलीभीत

Pilibhit News: तराई में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा

Connect News 24

Cold increased in Terai, minimum temperature reached 11 degrees

शहर में बुधवार की सुबह आसमान में छाया कोहरा । संवाद

पीलीभीत। बुधवार को मौसम में खासी ठंडक महसूस की गई। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी रही। सुबह कोहरा भी रहा। बच्चे भी स्वेटर पहनकर स्कूल जाते दिखे। दिन में ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंडक रही।

दीपावली के बाद से ही मौसम में बदलाव आ रहा है। मंगलवार रात से एकाएक मौसम ने पलटी मारी। देर रात तेज हवा चलने लगी। सुबह हाईवे पर कोहरा देखने को मिला। शहर के अंदर भी कुछ जगहों पर कोहरा था। बच्चे स्वेटर पहनकर स्कूल गए। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिन में धूप खिली, लेकिन ठंडी हवा चलने के कारण सूरज की तपिश महसूस नहीं हुई। शाम 4 बजे के बाद से ही मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। लोग जैकेट व स्वेटर में नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि तापमान में अभी और गिरावट आएगी। कोहरा भी बढ़ेगा।

शहर में बुधवार की सुबह आसमान में छाया कोहरा । संवाद

शहर में बुधवार की सुबह आसमान में छाया कोहरा । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button