पीलीभीत
Pilibhit News: घुंघचाई में सुख, शांति, समद्धि के लिए की सामूहिक पूजा
पूरनपुर। गांव घुंघचाई के देवीस्थान पर गांव में सुख, शांति, समृद्धि के लिए सामूहिक पूजा की गई। श्रद्धालु सुबह गोमती नदी से जल लेकर आए और गांव के प्रमुख देवस्थानों, ब्रह्मदेव स्थल व मंदिरों में जल चढ़ाया। शाम को देवीस्थान पर यज्ञ किया गया। इसमें गांव वालों ने सामूहिक रूप से आहुतियां दीं। यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर गांव, समाज, देश के कल्याण की कामना की। संवाद