Pilibhit News: बारिश के चलते गांधी स्टेडियम में नहीं हो सकीं प्रतियोगिताएं

शहर के संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित खेलकूद में उंची कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती
पीलीभीत। विद्या भारती की ओर से संचालित संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताएं बारिश की भेंट चढ़ गई। बारिश के चलते दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं गांधी स्टेडियम में नहीं हो सकी। स्कूल मैदान में ही बारिश के बीच खेल कराए गए। सोमवार को प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार के साथ प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
संतराम शिशु मंदिर में रविवार को शिशु शिक्षा समिति के द्वारा जनपदीय टीमों की प्रदेश स्तरीय टीमों की विभिन्न खेल कूद समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें समस्त सरस्वती शिशु मंदिरों से चयनित जनपदीय टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिताएं गांधी स्टेडियम में होनी थी। रविवार को बारिश होने के कारण आयोजक खिलाडियों को वहां लेकर नहीं जा सके।
बारिश के बीच में ही स्कूल मैदान में लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। बारिश में भींगते हुए छात्रों ने इसमें प्रतिभाग किया। शाम तक प्रतियोगिता होती रही। सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ इसका समापन होगा।

शहर के संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित खेलकूद में उंची कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती

