पीलीभीत

Pilibhit News: सड़क बनना शुरू, बरहा के लोगों को मिलेगी सहूलियत

Connect News 24

– बजट न आने के कारण शेष रह गया था ढाई सौ मीटर का टुकड़ा

– अब फिर से शुरू कराया गया काम, गड्ढों से मिलेगा छुटकारा

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। रेलवे स्टेशन चौराहा से कॉलोनी होते हुए क्रॉसिंग तक जाने वाले अधूरा मार्ग पर अब नगर पालिका ने काम शुरू करा दिया है। सड़क के बन जाने से बरहा गांव जाने वाले और अन्य लोगों के लिए काफी सहूलियत मिल सकेगी।

रेलवे स्टेशन चौराहा से क्रॉसिंग तक करीब आठ सौ मीटर रोड काफी खराब हो गई थी। इसको लेकर लोगों ने कई बार शिकायत भी की। इसके बाद नगर पालिका की ओर से काम शुरू कराया गया। इसमें करीब चार सौ मीटर रोड बन गई थी, इसके बाद बजट के अभाव में काम को बंद कर दिया गया। इसके चलते करीब एक साल से लोग परेशान थे और गहरे गड्ढों में फंसकर लोग चोटिल हो रहे थे।

समस्या डीएम के पास भी पहुंची थी। इसके बाद करीब सात लाख रुपये का बजट फिर से पास किया गया तो शेष करीब तीन सौ मीटर का टुकड़ा पूरा करने के लिए अब काम को शुरू कर दिया गया है। काम के शुरू होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है। इससे अब लोगों का हाईवे पर जाने का सफर और आसान हो जाएगा।

00

पूरनपुर की ओर से आने वालों के लिए मुफीद है ये रास्ता

पूरनपुर की ओर से आने वाले छोटे वाहन चालकों के लिए यह रास्ता काफी सरल है और कम दूरी का है। गेट चौकी से अंडरपास और बरहा गांव से लोग सीधे शहर में प्रवेश करते है। रास्ता खराब होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। अब रोड बन जाने से काफी राहत मिलेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button