पीलीभीत

Pilibhit News: रंगदारी के मामले में सभासद गिरफ्तार

Connect News 24

पीलीभीत। रंगदारी के मामले में शहर के वार्ड नंबर 14 के सभासद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक पुराने मुकदमे में उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था।

शहर के मोहल्ला मदीनाशाह के रहने वाले सभासद अनस अंसारी का रंगदारी के मामले में वारंट जारी हुआ था। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सभासद के घर पर दबिश दी। उसने गिरफ्तारी का विरोध किया। इस पर पुलिस ने बताया कि अदालत ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया है। सभासद को वारंट दिखाया गया।

सभासद की गिरफ्तारी की भनक लगते ही उसके समर्थक कोतवाली पहुंच गए। सभासद को मुचलके पर छोड़ने की बात कही गई। पुलिस का कहना था कि अदालत का वारंट है। अदालत से ही इसमें कार्रवाई होगी। थाने के स्तर पर कुछ नहीं हो पाएगा। यह पता चलने पर भीड़ शांत होकर लौट गई। इंस्पेक्टर कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि सभासद को अदालत में पेेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button