पीलीभीत

Pilibhit News: सभासद ने शराब के लिए मांगे रुपये, न देने पर युवक को पीटा

Connect News 24

पीलीभीत। शराब के लिए रुपये न देने पर सभासद ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल अवस्था में युवक को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर सभासद के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी शिवम पुत्र श्रीराम ने बताया कि 29 अक्तूबर को वह अपने दोस्त शरद के साथ बाइक से शाम लगभग साढ़े नौ बजे के करीब नौगवां चौराहा स्थित एक बरात घर जा रहा था। जैसे ही वह लॉन के पास स्थित शराब भट्टी के पास पहुंचा, वहां पर नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के वार्ड नंबर 12 के सभासद अल्ताफ पुत्र अहमद हुसैन अपने अन्य साथियों के साथ वहां खड़ा था। उसने जान से मारने का भय दिखाते हुए शराब पीने के लिए दो हजार रुपये मांगे। जब उसके दोस्त शरद ने रुपये देने से मना किया तो उक्त लोग गालियां देने लगे। उसकी लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। इससे उसके शरीर व सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया गया। हालात गंभीर होेने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। इसके बाद युवक ने मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी में दी। पुलिस ने शिवम की तहरीर के आधार पर सभासद अल्ताफ व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button