पीलीभीत
Pilibhit News: कुएं में गिरे गोवंश को जेसीबी की सहायता से निकाला
पीलीभीत। जिले के रूपपुर कृपा में सोमवार को एक गोवंश कुएं में गिर गया था। जिसे गौरव शर्मा ने जेसीबी मंगाकर कुएं से बाहर निकलवाया।
सोमवार को सुबह 7 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गौरक्षक गौरव शर्मा को सूचना दी कि रूपपुर कृपा में एक गोवंश कुएं में गिर गया हैं। सूचना मिलने पर गौरव शर्मा और कुणाल भारती उपरोक्त स्थान पर पहुंचे और वहां देखा की कुएं से गोवंश नहीं निकल पा रहा। इस पर उनके द्वारा जेसीबी मंगाई गई और पशु को कुंए से बाहर निकाला गया। संवाद

