पीलीभीत

Pilibhit News: पटला पूजन किया, दिसंबर से चलेगी पूरनपुर चीनी मिल

Connect News 24

Patla worshiped, Puranpur sugar mill will run from December

पटला पूजन कर पटला में गन्ना डालते लोग । संवाद

बाॅयलर में खराबी के कारण शुरू नहीं हो सकी पेराई

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र शुरू करने को पटला पूजन किया गया। मगर चीनी मिल शुरू नहीं की गई। चीनी मिल के अधिकारियों का कहना है कि बॉयलर में खराबी के कारण चीनी मिल एक दिसंबर से चलाई जाएगी।

चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू न होने पर किसान दो बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। तीन दिन पहले चीनी मिल गेट पर भाकियू नेताओं ने मिल का पेराई सत्र शुरू न होने के विरोध में प्रदर्शन कर जिला गन्ना अधिकारी का पुतला फूंका था।

मंगलवार को चीनी मिल के पेराई सत्र को शुरू करने को विधि विधान से पूजन कर पटला पूजन किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह, विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान आदि ने हवन में आहुतियां दी। पहली बैलगाड़ी गन्ना लेकर पहुंचे किसान और बैलों का तिलक कर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

पूजन कर पटला में सामूहिक रूप से गन्ना डाला गया। समारोह में चीनी मिल जीएम रमाकांत, नगर पालिका के चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना सहित कई प्रमुख लोग शामिल थे। मगर गन्ना किसान यह जानकर हैरान रह गए कि पटला पूजन कर पेराई सत्र शुरू करने की औपचारिकता की गई चीनी मिल अभी नहीं चल सकेगी। यही कारण रहा कि चीनी मिल की ओर से पूजन के लिए मात्र सौ क्विंटल गन्ना सप्लाई का इंडेंट भेजा गया।

००००००

चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ पटला पूजन के साथ करवा दिया गया है। मिल बॉयलर में कुछ खराबी है काम चल रहा है। चीनी मिल एक दिसंबर से नियमित गन्ना की पेराई शुरू करेगी।

-रमाकांत वर्मा, जीएम चीनी मिल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button