Pilibhit News: स्कूली बच्चों ने नृत्य कर महोत्सव में मचाई धूम

गोमती महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे । संवाद
गोमती महोत्सव : एसडीएम से मिली शाबाशी
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल पर चल रहे महोत्सव में मंगलवार को नृत्य प्रतियोगिता हुई। क्षेत्र के आठ स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न गीतों पर सुंदर प्रस्तुति पेश कीं।
शरद कालीन गोमती महोत्सव में रोजाना विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को चौथे दिन दोपहर में विभिन्न काॅलेज व स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं धार्मिक गीतों पर एकल और सामूहिक नृत्य किया।
इस दौरान भगवान श्री राधा कृष्ण की पोशाक धारण कर बच्चों ने प्रस्तुति पेश की। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पाठशाला इंटर कॉलेज, सीएंडजे इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज पूरनपुर, आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज पूरनपुर, पंचम दास इंटर कॉलेज पूरनपुर आदि स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने उद्गम स्थल पहुंचे सीओ आलोक सिंह को स्मृति चिह्न दिया। इसके साथ ही प्रतिभागियों की सुंदर प्रस्तुति की सराहना की। इस मौके पर निर्भय सिंह, योगेश्वर सिंह, रामौतार सिंह, राजेश गौतम,कमल मोहन पांडेय, दुर्वेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।