पीलीभीत

Pilibhit News: एसडीएम से वार्ता के बाद धरना स्थगित

Connect News 24

Strike postponed after talks with SDM

गांव चंदिया हजारा में अनशनकारियो से वार्ता को पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार । स्रोत-आंदोलनकारी

पूरनपुर। चंदिया हजारा धरना स्थल पर सोमवार को एसडीएम राजेेश कुमार शुक्ला और प्रदर्शनकारियों में वार्ता हुई। वार्ता में एसडीएम ने एक महीने में पट्टेदारों की जमीन की नाप कराने, जिन किसानों की जमीन नदी में समाई उनको जमीन मिलने पर पट्टा कराने का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने 30 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को स्थगित करने की घोषणा की।

गांव चंदिया हजारा में चेनेलाइजेशन, बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने आदि की मांग को लेकर चल रही बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को 74वें दिन जारी रही। सोमवार को बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल पर सुमी माझी, शांति मंडल, प्रमिला विश्वास, काजल पांडेय, सृष्टि सरकार, नमिता मिस्त्री, कोकिला मिस्त्री, जय सरकार, करुणा मिस्त्री, भारती विश्वास, संगीता सरकार बैठी। धरना स्थल पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और तहसीलदार हसीबउर रहमान ने प्रदर्शनकारियों ने वार्ता की। वार्ता में एक महीने में पट्टेदारों की जमीन की नाप कराने, जिन किसानों की जमीन नदी में समाई उनको जमीन मिलने पर पट्टा कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने चेनेलाइजेशन को दिसंबर में स्वीकृत मिलने की संभावना जताते हुए बाढ़ से गांव को बचाने को शीघ्र ही काम शुरू कराने की बात कही। वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों ने 30 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को स्थगित करने की घोषणा की। साथ ही हजारा में चल रहे धरने प्रदर्शन को जारी रखने की बात कही। ग्रामीणों ने 14 दिसंबर तक समस्याओं का समाधान न होने पर 15 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन स्थगित करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों की समस्याओं के समाधान की कोशिश की जा रही है। वार्ता में महिला संघर्ष समिति की अध्यक्ष सुचित्रा विश्वास, माधुरी सरकार, मलिना मंडल, ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडू, सनातन वैद्य, प्रवीर सरकार, शंकर, उमेश राय, शंकर राय आदि थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button