पीलीभीत

Pilibhit News: बाढ़ पीड़ितों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंची भाकपा नेता कृष्णा अधिकारी

Connect News 24

CPI leader Krishna Adhikari reached to support the movement of flood victims

गांव चंदिया हजारा में धरना स्थल पर प्रदर्शन करती महिलाएं । स्रोत – प्रदर्शनकारी

पूरनपुर। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल रही भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को 21 महिलाएं अनशन पर बैठीं। भाकपा (माले) की केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

शनिवार को 13वें दिन अमीरुन निशा, लीलावती, सुशीला, आबिदा खातून, मेहरुन निशा, आसिमा खातून, पुष्पा, हमीदुन निशा, गीता देवी, सुनीता देवी, इंद्रावती, मीना, जानकी देवी, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी, जमुना निशा, शकीला बेगम, सोनी, दयावंती, सुमित्रा और शकुंतला अनशन पर बैठीं। इस बीच आंदोलन स्थल पर पहुंचीं भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button