पीलीभीत

Pilibhit News: एसपी के आदेश पर 19 दिन बाद दर्ज हुई गैर इरादतन हत्या की

Connect News 24

कलीनगर। घर के कमरे में बंद कर बालक की पिटाई से हुई मौत के मामले में एसपी के आदेश पर माधोटांडा पुलिस ने 19 दिन बाद पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर के रहने वाले महेंद्र पाल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 वर्षीय पुत्र अंशपाल को 19 सितंबर को घर के सामने खेलते समय पड़ोस का सचिन अपने घर के कमरे में ले गया। जहां सचिन के अलावा विजय पाल, मंजू, मीरा देवी व स्वाति ने सिर में लातों और घूसों से बुरी तरह से मारा पीटा और बेहोशी की हालत में घर से बाहर फेंक दिया।

जानकारी होने पर परिजन पहले जिला मुख्यालय ले गए, हालत बिगड़ने पर रोहतक (हरियाणा) में भर्ती कराया। 23 सितंबर को इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गई। माधोटांडा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर पांच नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button