Pilibhit News: पिज्जा के ज्यादा दाम मांगे, ग्राहक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। पिज्जा के ज्यादा दाम लेेने का जब ग्राहक ने विरोध किया तो दुकानदार ने उसे पीट दिया। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सिरसा सरदाह निवासी अजय कुमार का आरोप है कि वह शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित दि किंग एंड क्विन पिज्जा की दुकान पर पिज्जा खाने के लिए गया था। पिज्जा खाने के बाद जब वह दुकानदार विजेंद्र को रुपये देने के लिए गया तो उसने अधिक मूल्य मांगा। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसने गालियां देना शुरू कर दीं।
आरोप है कि इसी बीच दुकानदार ने अजय के माथे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और धक्के मारकर दुकान से बाहर कर दिया। युवक ने मामले की शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से की। पुलिस ने दुकान मलिक विजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद