पीलीभीत
Pilibhit News: बहू से ससुर ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:33 AM IST
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव में बहू को घर में अकेला पाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी अतुल कुमार के आदेश पर थाना पुलिस ने डेढ़ महीने बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विवाहिता ने बताया कि दो जुलाई को परिवार से सभी लोग बाहर गए थे। वह घर में अकेली थी। इसी बीच दिन में करीब 12 बजे ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार के लोगों के लौटने पर उसने घटना की जानकारी दी तो उन्होंने घर की इज्जत का वास्ता देकर चुप करा दिया। इसके बाद उसे पीटकर घर से निकाल दिया।



