पीलीभीत

Pilibhit News: टायर फटने से अनियंत्रित हुई डीसीएम कार से टकराई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 18 Sep 2023 12:08 AM IST

पूरनपुर। सेब लादकर गोरखपुर जा रही डीसीएम का टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार से टकराकर पलट गई। हादसा में कार सवार पिता पुत्र और डीसीएम का चालक घायल हो गया। घायल पिता पुत्र को प्राइवेट चिकित्सक के यहां जबकि डीसीएम चालक को खुटार ले जाया गया।

हादसा असम हाईवे पर शाहजहांपुर सीमा के समीप गांव बारी बुझिया के समीप हुआ। नगर की ओर से सेव भरकर डीसीएम चालक गोरखपुर जा रहा था। कार सवार लखीमपुर के थाना फूलबेहड़ के गांव बरशेरी कलां निवासी गुरसरन और मंजीत कार से नगर की ओर आ रहे थे। टायर फटने से अनियंत्रित हुई डीसीएम कार से टकराती हुई सड़क किनारे पलट गई। डीसीएम की टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा में कार सवार पिता पुत्र और डीसीएम चालक घायल हो गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button