पीलीभीत

Pilibhit News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Connect News 24

Dead body of a woman found hanging in the house

मृतका साधना का फाइल फोटो

– ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर छह साल से मायके में रह रही थी विवाहिता

– माधोटांडा के गांव नवदिया सुखदासपुर का मामला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर छह साल से मायके में रह रही विवाहिता ने बुधवार देर शाम कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया सुखदासपुर गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन साधना (32) की शादी 15 वर्ष पहले न्यूरिया क्षेत्र के गांव जनकपुर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले विवाहिता को परेशान करने लगे। काफी समझाने पर भी वे नहीं माने। प्रताड़ना बढ़ने के बाद विवाहिता मायके आ गई। विवाहिता पक्ष की ओर से ससुराल के लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।

छह साल से विवाहिता अपने मायके में ही रह रही थी। बुधवार देर शाम परिवार के लोग घरेलू कार्य में व्यस्त थे। इस दौरान विवाहिता ने घर के कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। भाई सुरेश की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की दस साल की पुत्री और आठ साल का पुत्र है। थाना प्रभारी वीरेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button