पीलीभीत

Pilibhit News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 28 Sep 2023 12:03 AM IST

कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र के गांव भैरों कला में मंगलवार रात गांव के बाहर आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजन शव को उतारकर घर ले आए।

एसओ अचल कुमार ने बताया कि जानकारी के बाद क्षेत्रीय पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। परिजन ने बताया मृतक अनूप (18) पुत्र ओमकार मानसिक रूप से बीमार था। शाम को घर से निकला था। गांव के ही बाहर आम के पेड़ में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन के मना करने पर पंचनामा भरकर शव को सुपुर्द कर दिया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button