पीलीभीत

Pilibhit News: न्यूरिया में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Connect News 24

Dead body of a youth found hanging on a tree in Newriya

मृतक संजीव कुमार सक्सेना का फाइल फोटो ।

न्यूरिया। अकेले रह रहे युवक का शव घर से ही कुछ दूरी पर स्थित पापुलर के पेड़ से लटका मिला है। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

न्यूरिया क्षेत्र के गांव कल्लिया निवासी लालमन ने बताया कि उनके बड़े भाई हुकुमचंद की पांच वर्ष पूर्व बाघ के हमले में मौत हो गई थी। कुछ दिनों के बाद उनकी पत्नी लक्की देवी भी घर छोड़कर कहीं चली गईं। आज तक उनका पता भी नहीं चल सका है। गांव स्थित घर पर उनका 24 वर्षीय भतीजा संजीव सक्सेना ही अकेला रहता था। शुक्रवार की शाम संजीव गांव में घूमते देखा गया था।

शनिवार की सुबह जब गांव के लोग खेतों की तरफ टहलने के लिए गए तो गांव के पास स्थित रविंद्र के खेत में लगे पापुलर के पेड़ पर उसका शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। ग्राम प्रधान हरिओम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण फंदे पर लटकने से मौत होना आया है। संजीव ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह न तो परिजन बता पा रहे हैं न ही पुलिस।

मृतक संजीव कुमार सक्सेना का फाइल फोटो ।

मृतक संजीव कुमार सक्सेना का फाइल फोटो ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button