पीलीभीत

Pilibhit News: तालाब किनारे मिला युवक का शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 21 Jul 2023 11:47 PM IST

Dead body of a young man found on the bank of a pond

गांव बिलहारा में शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़।

बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव नागरारता में तालाब किनारे युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने गांव के ही दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप।

थाना क्षेत्र के गांव नागरारता निवासी रामवती ने बताया कि उनका बेटा रामकुमार (30) पुत्र रूपराम वृहस्पतिवार की रात मथुरा से धान की गड़ाई कर वापस आया था। शुक्रवार की सुबह उसके लिए खाना बना रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक बाइक से आए और बेटे को बाइक पर बिठा कर अपने साथ ले गए।

दोपहर बाद तक जब वह घर वापस नही आया तो उसकी तलाश शुरू कर दी थी। उसे ढूढ़ते हुए जब पड़ोस के गांव बिलहारा की बाजार के पास पहुँची तो कुछ लोगो ने बताया कि गांव के बाहर तालाब किनारे एक युवक पड़ा है। जब आकर देखा तो सन्न रह गई। आरोप है कि गांव के ही युवक उसे साथ लाये थे।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button