पीलीभीत

Pilibhit News: घर में लटका मिला विवाहिता का शव

Connect News 24

– माधोटांडा के जमुनिया खास गांव का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनिया खास में रविवार सुबह विवाहिता का घर के कमरे में रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। सूचना के बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनिया खास निवासी रमेश कुमार की पत्नी विमला देवी (40) शनिवार शाम छोटे पुत्र और पुत्रियों के साथ घर में मौजूद थीं। पति रमेश मजदूरी के लिए उत्तराखंड गए थे। बड़ा पुत्र अमित अपने ननिहाल गजरौला क्षेत्र के घेरा गांव में गया हुआ था। शनिवार रात विमला देवी बच्चों के साथ घर में सो गईं। सुबह होने पर परिजनों की आंख खुली तो विमला घर में नहीं दिखीं। इसके बाद परिजन तलाश करते हुए घर के कमरे में पहुंचे तो कुंडे में रस्सी से बने फंदे के सहारे शव लटका मिला।

घटना की जानकारी पति को दी गई। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी घर पहुंच गए। सूचना के बाद जमुनिया चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार चौहान भी पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। विवाहिता के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button