पीलीभीत

Pilibhit News: युवती लापता, दंपती समेत तीन पर रिपोर्ट

Connect News 24

पूरनपुर। घर से 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। पिता ने माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी सुनील पर पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने और फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है।

घटना 13 जून की है। युवती के पिता ने बताया कि शाम साढ़े आठ बजे उसकी पुत्री घर से लापता हो गई। गांव पिपरिया संतोष निवासी सुनील के बहला फुसला कर ले जाने की जानकारी हुई। सुनील ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता ने बताया कि गांव चंदिया हजारा मजदूर बस्ती निवासी राधेश्याम और उसकी पत्नी सुदामा देवी का पुत्री का भी इसमें सहयोग रहा। हजारा पुलिस ने तहरीर पर दंपती समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button