पीलीभीत

Pilibhit News: ईंटों से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Connect News 24

पीलीभीत। शहर के नेहरू पार्क के पास ईंटों से भरीं तीन ट्रैैक्टर-ट्राॅली एआरटीओ ने सीज कर दीं। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिवहन निदेशालय से निर्देश मिलने के बाद लगातार ऐसे वाहनों पर कार्रवाई जारी है, जिन्होंने ट्रैक्टर-ट्राॅली का पंजीकरण निजी और कृषि कार्य के लिए कराया है और प्रयोग व्यावसायिक कर रहे हैं।

इसी क्रम में पार्क के सामने तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ईंटों को लादकर खड़े हुए थे। पूछताछ में मालूम हुआ कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट भट्ठे से अटैच्ड हैं और व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है, जबकि वाहनों का पंजीकरण कृषि कार्य के लिए है। तीनों पर 33-33 हजार रुपये का चालान का बकाया भी है। जिसके चलते तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button