Pilibhit News: हवा ने बदला रुख, उमस बढ़ी

गर्मी से बचने को चेहरे ढककर जातीं युवतियां। संवाद
– रविवार को चली पुरवाई, बारिश की संभावना ने जोर पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। रविवार से पुरवाई चलने से मौसम में बदलाव देखा गया। गर्म हवा के चलने से परेशान लोगों का राहत मिली लेकिन हवा के बदलाव से उमस बढ़ गई। ऐसे में बारिश की संभावना भी बढ़ गई।
बीते कई दिनों से उत्तर पश्चिम हवा के चलने से गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालत यह थे कि सुबह दस बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। रविवार को मौसम में कुछ बदलाव हुआ। सुबह गर्मी अधिक रही तो इसके बाद हवा का रुख बदल गया। अचानक पुरवाई बहने लगी। इससे उमस बढ़ गई।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया अब पुरवाई ही बहेगी। इससे उमस बढ़ेगी। बादल बने रहेंंगे, 21 तथा 22 जून को बारिश की संभावना बन रही है। अब कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

