पीलीभीत

Pilibhit News: दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण का आदेश

Connect News 24

– नोटिस जारी होने के बाद नौ कॉलोनाइजर ने नहीं दिया था कोई जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर में नौ अवैध कॉलोनियों को लेकर रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी। इसमें अब दो कॉलोनियों के लिए विनियमित क्षेत्र से ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया है।

शहर में अवैध कॉलोनियों को लेकर हुई शिकायत के बाद विनियमित क्षेत्र की ओर से कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में नोटिस देने के बाद कुछ लोगों के जवाब आने के बाद नौ लोगों ने कोई ध्यान नहीं दिया था। इसपर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी।

इसके बाद डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। डीएम से मिले निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कॉलोनियों को लेकर जांच कराई तो सभी नौ कॉलोनी अवैध मिलीं थी। इसपर अब दो कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए हैं।

इसका नोटिस कॉलोनाइजरों को भेजा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया सभी कॉलोनियों को ध्वस्त किया जाएगा। दो को नोटिस भेजा गया है। अन्य को भी भेजा जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

00

असम गेट चौकी के पास कॉलोनी को लेकर एसडीएम को दिए निर्देश

असम हाईवे पर गांव गायबोझ में हाईटेंशन लाइन के नीचे विकसित हो रही कॉलोनी में मिट्टी का पटान होने की जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट को मिली। इसपर उन्होंने एसडीएम सदर को मौके पर जाकर देखने के लिए कहा। साथ ही कॉलोनी की जमीन को लेकर रिपोर्ट भी मांगी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button