पीलीभीत

Pilibhit News: खोदी सड़क की मरम्मत न कराने पर ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Connect News 24

Demonstration against the contractor for not repairing the dug road

गांव महद खास में ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद

पूरनपुर। गांव महंद खास में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। अक्सर गड्ढों को बचाने की कोशिश में बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन किया।

गांव महंद खास में आठ महीने पहले पेयजल आपूर्ति के लिए सड़क खोदकर पाइप लाइन डाली गई थी। खोदी गई सड़क को ठेकेदार ने ठीक नहीं किया। इससे जगह-जगह गड्ढों में बरसाती पानी भर गया है। लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। अक्सर गड्ढों को बचाने की कोशिश में बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे है। बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिर रहे हैं।

खोदी गई सड़क ठीक न कराने के विरोध में शुक्रवार को गांव में एकत्र हुए लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में नंदकिशोर, खेमकरन लाल, बबलू, चुन्नीलाल, गिरधारी लाल, जमुना प्रसाद, भुवनेश कुमार आदि शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को पत्र भेजकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और खोदी गई सड़क को सही कराने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button