पीलीभीत

Pilibhit News: पाइप लाइन डालने के लिए खोदकर छोड़ दी सड़क, विरोध में प्रदर्शन

Connect News 24

Road left after digging for laying pipeline, demonstration in protest

गांव अजीतपुर बिल्हा में प्रदर्शन करते लोग । स्रोत – प्रदर्शनकारी

पूरनपुर। घुंघचाई थाना के गांव अजीतपुर बिल्हा में पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में एक छुट्टा पशु की गिरकर मौत हो गई। आए दिन इस गड्ढे में गिरकर बच्चे भी चोटिल हो रहे हैं। इसके विरोध में एकत्र हुए लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया।

गांव महद खास में पानी की टंकी के पाइप डालने के लिए सड़क खोदकर पाइप डाले गए थे। खोदी गई सड़क पाइप डालने के बाद पाट दी। मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाते हुए एकत्र हुए कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मरम्मत में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इससे कुछ दिन बाद ही सड़क फिर उखड़ने लगेगी।

थाना घुंघचाई के गांव अजीतपुर बिल्हा में पानी का पाइप डालने को पांच दिन पहले गड्ढे खोदे गए थे। एक गड्ढे में दो दिन पहले गिरकर एक छुट्टा पशु की मौत हो गई। खोदी गई सड़क में पाइप डालकर बंद न करने से लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। इसके विरोध में रविवार को एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र ही खोदे गए गड्ढों में पाइप डलवाकर बंद कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में श्रीकृष्ण वर्मा, छोटेलाल, बल्देव प्रसाद, सूरज, रामदीन वर्मा, हरिओम आदि थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button