पीलीभीत

Pilibhit News: नौगवां नगर पंचायत में मिला डेंगू का लार्वा, ईओ को नोटिस

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST

Dengue larvae found in Naugawan Nagar Panchayat, notice to EO

नौगवा पकड़िया में दवा का छिड़काव करते कर्मी ।

पीलीभीत। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। बुधवार को टीम नगर पंचायत नौगवां पकड़िया पहुंची। यहां वाटर वर्क्स के पास रखे डस्टबिन और ड्रमों में डेंगू का लार्वा पाया गया। इसे नष्ट करके वहां दवा का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है।

तीन टीमें शहर में विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर खाली स्थानों व कबाड़ के सामान में भरे पानी का परीक्षण कर रही हैं। बुधवार को मलेरिया विभाग की टीम नगर पंचायत नौगवां पकड़िया पहुंची। यहां पर विभिन्न स्थानों पर परीक्षण किया गया। इसके बाद टीम नगर पंचायत के पास बने वाटर वर्क्स में पहुंचीं। जहां कबाड़ में रखे खाली ड्रम, डस्टबिन व अन्य समान में बरसात का पानी भरा हुआ था। परीक्षण करने पर उनमें डेंगू का लार्वा पनपता मिला।

टीम ने उसे नष्ट करके वहां कीटनाशक का छिड़काव किया। इसके बाद मामले की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही विभागीय टीम ने अन्य स्थानों पर भी गहनता से जांच की। टीम ने लोगों को बरसात का पानी जमा न होने देने की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि टीमें लगातार मोहल्लों में पहुंचकर दवा का छिड़काव कर रही हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button