पीलीभीत

Pilibhit News: नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Connect News 24

Devotees gathered to have darshan of Maa Kushmanda on the fourth day of Navratri.

शहर की गोदावरी स्टेट कॉलोनी में मां दुर्गा मंदिर में किया गया मां दुर्गा का श्रंगार । संवाद

पीलीभीत। नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा देवी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गईं। मंदिरों में गूंजते मां दुर्गा के भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

नवरात्र में मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लग रहीं हैं। इसके साथ ही व्रत रखने वाले श्रद्धालु अपने घरों में माता की चौकियां स्थापित कर सुबह-शाम मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

बुधवार को श्रद्धालुओं ने माता के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्टेट स्थित मां दुर्गा मंदिर, गौहनिया चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, बल्लभनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर एवं चौक बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

मान्यता है कि मां कूष्माडा सूर्यमंडल में निवास करतीं हैं, यही वजह है कि मां के शरीर पर सूर्य के समान तेज है। मां की आराधना से भक्तों के सारे रोग दूर होते हैं। मन, वचन और कर्म से एकाग्रचित होकर देवी मां का ध्यान करना चाहिए।

इधर, शाम होते ही मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। महिलाओं ने मां शेरावाली के भजन गाते हुए देर रात तक उनकी अराधना की। हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी की ओर से मंगलवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में चावला चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड, दुर्गा चालीसा एवं आरती का आयोजन किया गया।

आरती के पश्चात मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष आशीष लोधी, जिला सह संयोजक केशव वैश्य, जिला महामंत्री सूरज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शुभम सक्सेना, अमन कश्यप, ऋषि कनौजिया, विनय सक्सेना अनुज, अनुराग विश्वकर्मा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीले वस्त्र धारण कर करें मां स्कंदमाता की पूजा

नवरात्रि के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। उनको पीले वस्त्र पहनकर केले एवं अंगूर का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

शहर की गोदावरी स्टेट कॉलोनी में मां दुर्गा मंदिर में किया गया मां दुर्गा का श्रंगार । संवाद

शहर की गोदावरी स्टेट कॉलोनी में मां दुर्गा मंदिर में किया गया मां दुर्गा का श्रंगार । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button