शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वॉलीबाल में एसएस कॉलेज रहा विजेता

Connect News 24

SS College was the winner in volleyball

एसएस कॉलेज में टेबल टेनिस खेलती छात्राएं। संस्था

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव के दूसरे दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर बालक और बालिका वर्ग में एसएस कॉलेज की टीम विजेता रही।

शतरंज के सीनियर बालक वर्ग में एसएस कॉलेज के करन तिवारी, सीनियर बालिका वर्ग में प्रतीक्षा वाजपेयी, जूनियर बालक वर्ग में एसएसएमवी के शिवांशु मिश्रा और जूनियर बालिका वर्ग में आराध्या ने पहला स्थान पाया। टेबल टेनिस के सीनियर बालक वर्ग में विशेष अरोड़ा, सीनियर बालिका वर्ग में अम्बिका, जूनियर बालक वर्ग में सोहम मोदी और जूनियर बालिका वर्ग में वर्णिका अग्रवाल, बैडमिंटन के सीनियर बालिका वर्ग में शिप्रा, जूनियर बालिका वर्ग में शगुन, जूनियर बालक वर्ग में श्रेष्ठ, गोला फेंक के सीनियर बालक वर्ग में आयुष अवस्थी, सीनियर बालिका वर्ग में प्रियांशी यादव व सलोनी सिंह और चक्का फेंक के सीनियर बालक वर्ग में अभय पाल विजेता रहे।

खो-खो के सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में एसएस कॉलेज, जूनियर बालक वर्ग में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज तथा जूनियर बालिका वर्ग में एसएसएमवी, वॉलीबाल के सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में एसएस कॉलेज, जूनियर बालक वर्ग में एसडीएस इंटर कॉलेज, जूनियर बालिका वर्ग में एसएसएमवी विजेता रहा। 100 मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में ईशान सिंह, बालिका वर्ग में संध्या सिंह, जूनियर बालक वर्ग में पर्व त्रिवेदी, जूनियर बालिका वर्ग तनिष्का रस्तोगी, 400 मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में अनमोल वर्मा, सीनियर बालिका वर्ग में संध्या, जूनियर बालक वर्ग में प्रदीप वर्मा, जूनियर बालिका वर्ग में पोलकी विजयी रहे।

इससे पहले मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता चिन्मयानंद सरस्वती और एसएस कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके आजाद, एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, खेल और शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह चारग, डॉ. प्रांजल शाही, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. संदीप अवस्थी, डॉ. प्रमोद यादव, मेजर अनिल मालवीय, डॉ. दीप्ति गंगवार, अक्षत दीक्षित, डॉ. अमित यादव, अंकित अवस्थी, दुर्गविजय, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. रामशंकर पांडेय, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

एसएस कॉलेज में टेबल टेनिस खेलती छात्राएं। संस्था

एसएस कॉलेज में टेबल टेनिस खेलती छात्राएं। संस्था


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button