पीलीभीत

Pilibhit News: पहचाना नहीं, भूल गए क्या… कहकर ठग ने ऐंठ लिए 25 हजार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 30 Aug 2023 11:57 PM IST

पूरनपुर/पीलीभीत। मोबाइल पर कॉल कर ठग ने चीनी मिल के कार्यालय प्रभारी को अपना दोस्त बताकर 35 हजार रुपये खाते में भेजने का अनुरोध किया। पहचाना नहीं, भूल गए क्या, कहकर बातों में ऐसा उलझाया कि उन्होंने 25 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। कार्यालय प्रभारी ने घटना की तहरीर कोतवाली सदर में दी है।

पीलीभीत शहर के मोहल्ला आसफजान निवासी विजय अग्रवाल पूरनपुर चीनी मिल में कार्यालय प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को शाम 6.22 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने पूछा कैसे हो। न पहचानने की बात कही, तो कॉल करने वाला बोला कि इतनी जल्दी भूल गए। विजय अग्रवाल को लगा कि बागपत से विपिन अग्रवाल बोल रहे हैं। पूछा तो ठग ने खुद को विपिन अग्रवाल बताया कहा, मोबाइल नंबर बदल लिया है। इसे सेव कर लो।

बाद में उसने मोबाइल पर फोन पे न चलने की बात कहते हुए विजय अग्रवाल को उनके खाते में 35 हजार रुपये ट्रांसफर करने की जानकारी दी और उक्त रुपये बताए गए मोबाइल पर ट्रांसफर करने को कहा। कहा, बच्चे की फीस जमा करनी है। बहुत अर्जेंट है। विजय अग्रवाल ने बताया कि उनके मोबाइल पर खाते में 35 हजार रुपये आने का मेसेज आ गया। इस पर उन्होंने अपने खाते से 25 हजार रुपये बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। शक होने पर अपने दोस्त विपिन से जानकारी की तो उनको ठगी का एहसास हुआ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button