पीलीभीत

Pilibhit News: झाड़ियों में छिप गए हाईवे पर दूरी दर्शाने वाले पत्थर

Connect News 24

distance markers on the highway hidden in the bushes

पीलीभीत रोड पर झाड़ियों में छिपा शिलापट । संवाद

पीलीभीत। असम हाईवे पर शहरों, नगरों की दूरी दर्शाने के लिए पत्थर लगाए गए हैं। नहरों और नदियों के नाम के भी शिलापट लगे हैं। वर्तमान में पीलीभीत-पूरनपुर के बीच यह सभी बोर्ड और पत्थर झाड़ियों में छिप गए हैं। इससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर प्रत्येक किलोमीटर पर दूरी दर्शाने वाले पत्थर लगाए गए हैं। मौजूदा समय में झाड़-झंकाड व घास उग आने से पत्थर उसमें छिप गए हैं। ये वाहन चालकों को दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसी दशा में दूसरे शहर से आने वाले लोगों को शहर और जिले की दूरी की जानकारी नहीं हो पा रही है।

पूरनपुर से माधोटांडा होते हुए खटीमा और पीलीभीत रोड का भी कुछ ऐसा ही हाल है। जंगल क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों पर हाईवे किनारे इतनी बड़ी झाड़ियां उग आई हैं कि उसमें दूरी दर्शाने वाले पत्थर लोगों की नजर से ओझल हो गए हैं। शिलापट के साथ ही सड़क पर पड़ने वाली नहरों और नदियों के नाम भी लोगों को पता नहीं चल पा रहे हैं। कई माह से सफाई न होने से लोगों को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

..

हादसे की भी बनी रहती है

आशंकाझाड़-झंकाड़ के बीच शिलापट छिप जाने से जहां लोगों को दूरी का पता नहीं चल पा रहा है, वहीं हादसे की भी आशंका बनी रहती है। खासतौर से तीव्र मोड़ पर झाड़ियां होने कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं पड़ते हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय झाड़-झंकाड़ में बैठे वन्यजीव भी लोगों को नहीं दिखते हैं। इससे आए दिन वाहन की चपेट में आकर वे मर रहे हैं।

सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई कराई जाती है। बारिश के बाद प्रमुख सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी, ताकि संकेतक दूर से ही दिखाई दें। – उदय नारायण, अधिशासी अभियंता- लोक निर्माण विभाग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button