पीलीभीत

Pilibhit News: समाधान दिवस में अचानक पहुंचीं मंडलायुक्त, शिकायतें भी सुनीं

Connect News 24

Divisional Commissioner suddenly arrived on Samadhan Diwas, also heard complaints

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे कमिश्नर और आईजी ।

आईजी भी थे साथ, 36 में छह शिकायतों का ही हो सका निस्तारण

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। सदर तहसील में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी डाॅ. राकेश सिंह पहुंचे। दोनों अधिकारियों के आने से वहां मौजूद अधिकारियों में खलबली मच गई। मंडलायुक्त ने कुछ देर वहां बैठकर शिकायतों को सुना। रजिस्टर चेक कर शिकायतों के निस्तारण की प्रगति को देखा। इसके बाद दोनों अधिकारी चले गए।

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। अचानक दोपहर करीब डेढ़ बजे मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी डाॅ. राकेश सिंह वहां पर पहुंचे। मंडलायुक्त ने कुछ फरियादियों की शिकायतों को भी सुना। संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को जांच सौंपकर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण के आदेश दिए।

इस दौरान वहां मौजूद बीएलओ से मंडलायुक्त ने मतदाता सूची अभियान को लेकर जानकारी ली। करीब 15 मिनट रुकने के बाद दोनों अधिकारी वहां से चले गए। मंडलायुक्त के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया समाधान दिवस में 36 शिकायतें आईं थीं। मौके पर छह का निस्तारण कर दिया गया।

00

बीसलपुर में 71 में से 6 शिकायतें निस्तारित

बीसलपुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 71 में से केवल छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतोंं का गुणवत्ता परख निस्तारण करने का निर्देश दिया। संवाद

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे कमिश्नर और आईजी ।

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे कमिश्नर और आईजी ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button