Pilibhit News: डीएम ने किया निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण

निरीक्षण करते डीएम । स्रोत – सूचना विभाग
पीलीभीत। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बीसलपुर के ग्राम पुरैना ललौर गुजरनपुर मार्ग पर देवहा नदी सेतु पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को कार्यदायी संस्था उप्र राज्य सेतु निगम के सहायक अभियंता ने बताया किया निर्माणाधीन सेतु की कुल लागत 2322.23 लाख है। सेतु की लंबाई 181.58 मीटर है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मैप लेआउट के माध्यम से भी सेतु की जानकारी ली। वर्तमान में निर्माण कार्य 11 प्रतिशत हो चुका है। निर्माणाधीन सेतु का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। संवाद