Pilibhit News: रक्तदान कर दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि
पीलीभीत। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 20 लोग रक्तदान करने पहुंचे और कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
सुबह दस बजे शिविर शुरू होते ही सबसे पहले एकता नगर के सजल कौशिक रक्तदान करने पहुंचे। उनके बाद दियोनी केसरपुर के ब्रजपाल शर्मा ने रक्तदान किया। बल्लभ नगर कॉलोनी के प्रदीप सक्सेना व उनके पुत्र शशांक ने रक्तदान किया। फीलखाना मोहल्ले के फैजल खान पहली बार रक्तदान करने पहुंचे।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा, संगठन के नीतिशोध प्रमुख आशुतोष शर्मा व जिला उपाध्यक्ष स्पर्श पटेल एवं सिद्धांत मिश्रा के साथ रक्तदान करने पहुंचे। मोहल्ला वासिल के छात्र मोहम्मद शहमून मलिक ने भी रक्तदान किया। स्टेशन रोड पर रहने वाले योगेश वार्ष्णेय ने भी रक्तदान किया।
इसके अलावा खकरा मोहल्ले के शिवम सक्सेना समेत करीब 12 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। दरअसल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहले से ही रक्त की अधिकता के कारण इन रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस दौरान ब्लड बैंक की काउंसलर अमरीन फात्मा, लैब टेक्निशियन कपिल वैश्य, वार्ड बॉय जाकिर, ब्रजेश, अंशुल व सुरेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।