पीलीभीत

Pilibhit News: निकाय चुनाव में लापरवाही पड़ी भारी, सफाई कर्मचारी निलंबित

Connect News 24

– चुनाव ड्यूटी को भी नहीं किया था रिसीव

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। निकाय चुनाव में लापरवाही करने और मतदान ड्यूटी को न लेने के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी ललौरी खेड़ा को सौंपी गई है।

मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव मेबातपुरा में तैनात सफाई कर्मचारी मोहित कुमार की नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी लगाई गई थी। उनकी ड्यूटी पोलिंग पार्टी संख्या 3 में थी। ड्यूटी लगने के बाद भी सफाई कर्मचारी द्वारा ड्यूटी को प्राप्त नहीं किया गया। इसके साथ ही निर्वाचन कार्य में भी लापरवाही बरती गई। उक्त मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित सफाई कर्मचारी को विकासखंड मरौरी के सहायक विकास अधिकारी कार्यालय से समृद्ध किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा ने बताया उक्त मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत ललौरीखेड़ा को सौंपी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button