Pilibhit News: पुरानी रंजिश में किशोर को घर में बंद कर पीटा, मां के कपड़े फाड़े
पीलीभीत। पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने एक महिला के पुत्र को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। महिला ने उसे बचाने की कोशिश की तो तमंचे से फायर कर दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी अतुल कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि 14 नवंबर को शाम सात बजे उसका 17 वर्षीय पुत्र गांव में घूम रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और अपने घर ले जाकर कमरे में बंद करके पीटा। शोर सुनकर महिला जब बेटे को बचाने पहुंची, तो आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। एसपी ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



