पीलीभीत

Pilibhit News: शिक्षामंत्री के बयान से शिक्षामित्रों में गुस्सा

Connect News 24

Education Minister's statement angered Shikshamitras

शहर के रामलीला मैंदान पर आयोजित बैठक में चर्चा करते ​शिक्षा मित्र । संवाद

पीलीभीत। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक में बेसिक शिक्षा मंत्री के बयान की कड़ी निंदा की गई। सभी ने बयान वापस लेने की मांग की। इसके अलावा शिक्षामित्र-शिक्षक संघ ने भी बयान की निंदा की। कहा, शिक्षामित्रों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगस्त में समस्याओं का समाधान न हुआ तो सितंबर से आंदोलन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह द्वारा दिए गए बयान को शिक्षामित्रों ने आपत्तिजनक बताते हुए इसे वापस लेने को कहा है। शिक्षामित्रों का कहना है कि उनका यह बयान बेहद निंदनीय और आपत्तिजनक है। शिक्षामित्र और शिक्षकों के कार्य में कोई अंतर नहीं है। बैठक जिलाध्यक्ष हरिओम पांडेय, वीर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, रवि शर्मा, देवदत्त, दयासागर, सुखविंद, शांतिस्वरूप, विरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

इधर, शिक्षामित्र-शिक्षक संघ की रामलीला ग्राउंड में हुई बैठक में शिक्षामित्रों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपना शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने शिक्षामंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि अगर अगस्त के अंत तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सितंबर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर, राजीव विश्वास, पूनम सिंह, मोहनलाल, महेंद्र पाल वर्मा, चंद्रभान, ज्ञानेंद्र भोजवाल, सुधा कुमारी आदि मौजूद रहींं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button