पीलीभीत

Pilibhit News: वोट डालकर आज चुनें शहर की सरकार

Connect News 24

– तीन नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के लिए 2.92 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

– दस अध्यक्ष तो 158 सभासद जाने हैं चुने, प्रशासन का अधिक से अधिक मतदान कराने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। 11 मई को शहर की सरकार के लिए मतदान होगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को जिले की तीन नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के 113 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा। इसके अलावा 158 सभासद पदों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। कुल 2.92 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

शहर की सरकार बनाने के लिए अब तक लोग उम्मीदवारों के दावों और वादों को सुनते रहे, लेकिन बृहस्पतिवार को वे इस बात का फैसला लेंगे कि कौन उनके मापदंड पर खरा उतरा। प्रशासन समेत सभी का प्रयास है कि लोग अधिक से अधिक मतदान करें

00

नगर पालिकाओं में ये लोग लड़ रहे चुनाव

पीलीभीत नगर पालिका : भाजपा- आस्था अग्रवाल, निर्दलीय- विमला जायसवाल, सपा- नसरीन अंसारी, कांग्रेस- कमरूल निशा, निर्दलीय- प्रियंका कौशिक, बसपा- उर्मिला गौतम, निर्दलीय- आकांक्षा अग्रवाल, आदि।

पूरनपुर नगर पालिका : भाजपा- शैलेंद्र गुप्ता, निर्दलीय- प्रदीप जायसवाल, कांग्रेस- मुन्ने मियां अंजाना, सपा-मुजफ्फर हुसैन उर्फ हाजी लाडले आदि।

बीसलपुर नगर पालिका : भाजपा- शशि जायसवाल, सपा- शबनम बेगम, बसपा- सलमा बेगम, कांग्रेस- अंजुम परवीन, निर्दलीय- रेहाना बेगम, निर्दलीय- मीतू जायसवाल आदि।

00

नगर निकाय और वहां से मैदान में उतरे प्रत्याशी

नगर पालिका पीलीभीत से 11

नगर पालिका बीसलपुर से 24

नगर पालिका पूरनपुर से 07

नगर पंचायत जहानाबाद से 09

नगर पंचायत पकड़िया नौगवा से 10

नगर पंचायत गुलडिया भिंडारा से 11

नगर पंचायत बरखेड़ा से 09

नगर पंचायत बिलसंडा से 06

नगर पंचायत कलीनगर से 11

नगर पंचायत न्यूरिया से 15

00

वर्ष 2017 में हुए मतदान का प्रतिशत

नगर पालिका पूरनपुर 69.71

पीलीभीत 57.3

बीसलपुर 60.67

..

नगर पंचायत जहानाबाद 78.35

न्यूरिया 72.86

गुलड़िया भिंडारा 82.75

कलीनगर 82.03

बरखेड़ा 72.67

बिलसंडा 65.8

वर्ष 2023 में मतदाता

कुल मतदाता 292618

पुरुष 153336

महिला 139282

नगर पालिका पूरनपुर 33060

पीलीभीत 105876

बीसलपुर 62382

..

नगर पंचायत

जहानाबाद 12124

न्यूरिया 18971

गुलरिया भिंडारा 4768

कलीनगर 8762

बरखेड़ा 12272

बिलसंडा 14816

नवसृजित नौगवा पकड़िया 19488


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button