पीलीभीत

Pilibhit News: बिजली की खपत हुई कम फिर भी हो रही कटौती

Connect News 24

Electricity consumption reduced but still cuts are happening

खम्भे पर बिजली ठीक करता कर्मी । स्रोत – विघुत विभाग

पीलीभीत। बिजली की खपत शहर में भले ही कम हो गई हो, लेकिन शहर में कटौती अब भी बरकरार है। साथ फीडर में मेंटीनेंस बताकर शहर में रोजाना लगभग 20 बार से ज्यादा कटौती की जा रही है। यहां बता दें कि गर्मी में शहर में 18 मिलियन यूनिट की खपत हो रही थी, जो कि अब घटकर 15 मिलियन यूनिट ही रह गई।

जिले में कुल तीन लाख 35 हजार 545 उपभोक्ता हैं। इसमें पूरनपुर, बीसलपुर व पीलीभीत में कुल 72 हजार उपभोक्ता हैं। दो लाख 63हजार 545 ग्रामीण उपभोक्ता हैं। शहर में 50 हजार उपभोक्ता हैं। शहर से लेकर देहात तक रोजाना घंटों बिजली की कटौती की जा रही है। मई से लेकर सितंबर तक विभागीय आंकड़ों के मुताबिक- शहर में कुल 15 मिलियन यूनिट बिजली की खपत थी। इसमें रुपपुर उपकेंद्र पर पांच मिलियन, रामलीला उपकेंद्र पर तीन, स्टोर सेंटर पर चार और नकटादाना बिजली उपकेंद्र पर छह मिलियन यूनिट की खपत हो रही थी। बावजूद इसके शहर में रोजाना घंटों फाल्ट हो रहे हैं।

दावा 18 घंटे का आपूर्ति मात्र 12 घंटे

दावों के अनुसार देहात क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल 18 घंटे आपूर्ति का है। यहां पर महज 12 से 13 घंटे ही सप्लाई मिलती है। तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे का शेड्यूल है और सप्लाई मात्र 18 से 20 घंटा होती है। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे का शेड्यूल है। यहां पर भी तीन से चार घंटा कटौती होती रहती है।

शहर में रोजाना बिजली कटना एक आम बात हो गई है। गर्मियों का लोड ज्यादा होने की बात कही जाती थी। मगर मौजूदा समय में लोड कम होने के बाद भी आलम नहीं सुधर सके है। – श्याम कुमार

सुबह और शाम काम के समय में बिजली तो रोजाना काटी ही जाती है। इससे लोगों का कामकाज काफी प्रभावित होता है। विभाग को इसके लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। – दीपक

बिजली कटौती कहीं नहीं की जा रही है, जिन जगहों पर फाल्ट हो जाते हैं वहां पर बिजली सही करने के लिए शटडाउन किया जाता है। सप्लाई पूरी दी जा रही है। – आशीष कौशल, एसडीओ टाउन

खम्भे पर बिजली ठीक करता कर्मी । स्रोत - विघुत विभाग

खम्भे पर बिजली ठीक करता कर्मी । स्रोत – विघुत विभाग

खम्भे पर बिजली ठीक करता कर्मी । स्रोत - विघुत विभाग

खम्भे पर बिजली ठीक करता कर्मी । स्रोत – विघुत विभाग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button