पीलीभीत

Pilibhit News: ठेकेदार के अंडर में काम करने से कर्मचारियों ने किया इन्कार

Connect News 24

पूरनपुर। जेएम पोर्टल पर अनुबंध के बाद चीनी मिल में संविदा कर्मचारियों की तैनाती को लेकर मिल कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति है। मिल के श्रमिक संगठन नेताओं ने इसके विरोध में चीनी मिल जीएम को पांच सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कर्मचारियों के ठेकेदार के अंडर में काम न करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही कर्मचारियों के पीएफ आदि देयों को लेकर स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि मिल के मुख्य द्वार के सूचना पट पर मैसर्स वेरियर सिक्योरिटी एंड सर्विस को लेकर चस्पा नोटिस को लेकर कर्मचारी भ्रम की स्थिति में है। मैसर्स वेरियर सिक्योरिटी एंड सर्विस की ओर से मिल के सेवानिवृत कर्मचारियों से आवश्यक कागजात मांगे जा रहे हैं। कर्मचारियों में पीएफ और अन्य कटौतियों को लेकर भ्रम की स्थिति है।

ज्ञापन में पहले की तरह कर्मचारियों को रखने और निकालने का अधिकार मिल के अफसर के पास है या ठेकेदार के पास, इसको लेकर भ्रम की स्थिति है। संगठन ने जेएम पोर्टल के माध्यम से हुए अनुबंध के तहत ठेकेदार के अंडर में कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की है। ज्ञापन देने वालों में श्रमिक संगठन के अध्यक्ष शंकर यादव, मंत्री भूपराम, उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा शामिल थे। ज्ञापन की प्रति डीएम और चीनी मिल के सभी विभागाध्यक्षों को भेजी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button