पीलीभीत

Pilibhit News: न्यूरिया में 38 लाख खर्च करने के बाद भी सड़कों पर डाला जा रहा कूड़ा

Connect News 24

Even after spending 38 lakhs in Newria, garbage is being dumped on the roads

फोटो 10 न्यूरिया में बना एमआरएफ सेंटर। संवाद

शोपीस बनकर रह गया है एमआरएफ प्लांट, लोगों को हो रही है दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। कस्बे से रोजाना उठने वाले कूड़े का निस्तारण करने के लिए 38 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ प्लांट बनाया गया था। प्लांट बनने के बाद भी अब तक यहां मशीनें नहीं लग सकी हैं। ऐसे में नगर पंचायत से उठने वाले कूड़े को महोफ रोड के किनारे डाला जा रहा है।नगर पंचायत से रोजाना उठने वाले करीब दस क्विंटल कूड़े के निस्तारण के लिए एक साल पहले 38 लाख रुपये की लागत से ईदगाह के निकट एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया था। इसके निर्माण के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब कस्बे की सड़कों पर कूड़ा पड़ा दिखाई नहीं देगा, लेकिन एक साल बाद भी हालात नहीं बदल सके हैं। ऐसे कूड़ा महोफ मार्ग पर बने स्वागत द्वार के निकट रास्ते के अलावा नहर के पास डाला जा रहा है।

कूड़ा पड़ने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले गांव महोफ बरी, अलीगंज, शहादत गंज, मानपुर, दवहा के लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। लोग मुंह पर रुमाल रखकर गुजरते हैं।

00

कूड़े का ढेर होने पर लगा दी जा रही आग

सड़क किनारे कूड़े के ढेर लग जाने के बाद नगर पंचायत के कर्मचारी आग लगा देते हैं। इससे गंदगी का धुंआ पूरे कस्बे में फैलता है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। यहां कूड़ा न डाले जाने की शिकायत कई बार नगर पंचायत प्रशासन से लोगों ने की, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बोर्ड की बैठक में सभासद मो. आमिश (रिंकी) व सभासद अलीम अहमद ने भी कूड़ा मार्ग पर डाले जाने का विरोध किया था। इसके बाद भी कुछ ध्यान नहीं दिया गया।

00

एमआरएफ सेंटर में शीघ्र मशीनें लगने को है। इसके लिए पत्राचार किया गया था। फिलहाल कूड़े को इस तरह न डाले जाने की कर्मचारियों को हिदायत दे दी गई है।

– हरीपाल गंगवार, अधिशासी अधिकारी

फोटो 10 न्यूरिया में बना एमआरएफ सेंटर। संवाद

फोटो 10 न्यूरिया में बना एमआरएफ सेंटर। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button