पीलीभीत

Pilibhit News: काला फीता बांधकर जताया विरोध

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 27 Aug 2023 12:18 AM IST

Expressed protest by tying black ribbon

प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ कर्मी । संवाद

पीलीभीत। छह सूत्रीय मांगों को लेकर टीबी विभाग से जुडे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को जिला क्षय रोग केंद्र पर आए सभी कर्मियों ने मांगों को लेकर पहले विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद काला फीता बांधकर काम किया। महामंत्री राजेश कुमार गंगवार ने बताया अभी काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मांगों को लेकर शासन स्तर पर कई साल से मामला पड़ा हुआ है। यदि मांगों को नहीं माना गया तो पहली सितंबर से पोर्टल पर काम करना बंद कर दिया जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button