पीलीभीत

Pilibhit News: पांच दुकानों में नकली सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री पकड़ी

Connect News 24

Fake cosmetic items caught in five shops

पुलिस के साथ हिंदुस्तान युनीलीवर की टीम दुकान पर करती जांच । संवाद

पूरनपुर। नकली उत्पाद बिक्री की शिकायत पर मुंबई हाईकोर्ट से नामित रिसीवर और हिंदुस्तान यूनीलीवर की टीम ने पुलिस को साथ लेकर नगर के पांच जनरल स्टोरों पर छापा मारकर नकली सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री जब्त की। जिन दुकानों से सामान बरामद किया गया उनके स्वामियों को नोटिस देकर कोर्ट में अपना पक्ष रखने की जानकारी दुकानदारों को दी गई।

नगर के कुछ जनरल स्टोर पर सौंदर्य प्रसाधन के नकली उत्पाद की बिक्री धड़ल्ले से हो रही थी। कुछ दिन पहले हिंदुस्तान यूनीलीवर की टीम ने नगर में इसकी कई दुकानों पर पहुंचकर पड़ताल की। नकली उत्पाद बिक्री की कोर्ट में की गई शिकायत पर बुधवार को मुंबई हाईकोर्ट के नामित रिसीवर, कंपनी के कर्मचारी पुलिस टीम को साथ लेकर नगर की पांच दुकानों पर गए और नकली माल बरामद किया।

टीम में एडिशन स्पेशल रिसीवर रितेश श्रीवास्तव, राहुल गुलाटी आदि शामिल थे। इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया कि टीम ने असलम चूड़ी सेंटर, रईस काॅस्मेटिक सेंटर, मोहम्मद मोहसिल, अकील जनरल स्टोर, अयान जनरल स्टोर पर छापा मारकर नकली उत्पादों के सैंपल कब्जे में लिए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button