पीलीभीत

Pilibhit News: धान खरीद केंद्रों पर सुविधाएं न होने से भड़के किसान

Connect News 24

Farmers angry due to lack of facilities at paddy procurement centers

बीसलपुर मंडी परिसर में प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करते किसान । संवाद

बीसलपुर। किसानों ने राजकीय धान क्रय केंद्रों पर मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध न होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को मंडी परिसर में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने धान की तौल करने पर सुविधा शुल्क लेने का भी आरोप लगाया।

शुक्रवार को देवस्वरूप पटेल के नेतृत्व में किसान मंडी परिसर पहुंचे और धान खरीद केंद्रों पर मानक के अनुरूप सुविधाएं न होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। किसानों का आरोप है कि विभागीय अनदेखी के चलते क्रय केंद्रों पर अब तक मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इससे किसानों को दिक्कत हो रही है।

किसानों ने कहा कि क्रय केंद्रों पर घटतौली भी हो रही है। किसानों से उनका धान तौलने की एवज में सुविधा शुल्क भी लिया जा रहा है। विरोध करने पर उनसे अभद्र व्यवहार किया जाता है। अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते अभी तक मंडी के सभी केंद्रों पर केवल 100 क्विंटल धान ही खरीदा गया है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं न सुधरीं तो वे मंडी परिसर में धरने शुरू कर देंगे। इस दौरान रंजीत सिंह, रोशनलाल राजपूत, द्वारिका प्रसाद, सर्वेश गंगवार, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button