पीलीभीत

Pilibhit News: शाहगढ़ माइनर में सफाई न होने से किसान नाराज, किया प्रदर्शन

Connect News 24

Farmers angry over lack of cleanliness in Shahgarh Minor, demonstrated

प्रदर्शन करते मथना जपती क्षेत्र के किसान । संवाद

कलीनगर। नहरों में सिल्ट सफाई के दावों के बीच सफाई के अभाव में पानी न मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि शाहगढ़ माइनर पर मुख्य मार्ग के आसपास सफाई कराकर छोड़ दिया गया। इसके चलते माइनर में पानी न आने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया गया।

कलीनगर तहसील सिंचाई परियोजना का मुख्यालय मानी जाती है। वाइफरकेशन से निकली नहरों के माध्यम से रजवाह और माइनरों में पानी पहुंचाया जाता है। मथना जपती क्षेत्र में शाहगढ़ माइनर की महज मुख्य मार्ग के आसपास सफाई कराई गई, अन्य स्थानों पर मामूली खोदाई कराकर छोड़ दिया गया। चार दिन पूर्व निगोही ब्रांच से शाहगढ़ माइनर में पानी छोड़ा गया, सफाई न होने से पानी आगे नहीं जा सका।

इससे नाराज किसानों ने शनिवार को माइनर पर प्रदर्शन किया। अन्नदाता यूनियन के नेता रंजीत सिंह का कहना है कि अफसरों ने जैसे-तैसे पानी छोड़कर बजट ठिकाने लगा दिया, जबकि धरातल पर सफाई नहीं कराई जा सकी। देरी से पानी छोड़ने के बाद भी किसान फसलों में पानी नहीं लगा पा रहे हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही गई। प्रदर्शन करने वालों में जसवंत सिंह, जगजीत सिंह, बलदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, जगतार सिंह, हरदीप सिंह, रंजीत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

अधिक पानी छोड़ने से फटी निगोही ब्रांच, कराई मरम्मत

निगोही ब्रांच नहर से ही शाहगढ़ माइनर में पानी दिया जाता है। तीन दिन पूर्व पानी छोड़ने के बाद भी माइनर में पानी का प्रवाह ठीक न होने पर क्षेत्रीय अभियंताओं ने नहर में पानी की क्षमता को बढ़ा दिया। इससे ओवरफ्लो होकर जंगल क्षेत्र में निगोही ब्रांच फट गई। आनन फानन में नहर की मरम्मत कराई गई। किसानों का कहना है कि नहर में अधिक पानी को इसलिए छोड़ा गया कि माइनर में पानी पहुंचाकर फोटो आदि दिखाकर बजट को निकाला जाए।

प्रदर्शन करते मथना जपती क्षेत्र के किसान । संवाद

प्रदर्शन करते मथना जपती क्षेत्र के किसान । संवाद

प्रदर्शन करते मथना जपती क्षेत्र के किसान । संवाद

प्रदर्शन करते मथना जपती क्षेत्र के किसान । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button