पीलीभीत

Pilibhit News: ट्राॅली के पहिये से कुचलकर किसान की मौत, परिजनों का हत्या का आरोप

Connect News 24

ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेकर खेत पर गए थे शिवकुमार

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। कोतवाली के गांव रोहनिया में शनिवार को खेत पर घूरा डालते समय गांव के ही शिवकुमार वर्मा (43) की ट्रॉली के पहिये से कुचलकर मौत हो गई। घर वालों ने ट्रैक्टर चालक पर शिवकुमार को कुचलकर मारने का आरोप लगाया है।

गांव रोहनिया निवासी अरविंद वर्मा ने बताया कि उनके भाई शिवकुमार वर्मा पुत्र रामप्रताप शनिवार को गांव के ही एक व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्राॅली किराये पर लेकर खेत गए थे। खेत में घूरा डालते समय शिवकुमार किसी तरह ट्राॅली के पहिये के नीचे आ गए और कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी बीच परिजन भी आ गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई अरविंद, रामबाबू, सौरभ, मां राजकुमारी, पत्नी कृष्णा देवी, बहन संगीता, पुत्र अनुराग, पुत्री रेखा, पूर्णिमा और रोशनी का रोतेरोते बुरा हाल है।

शिवकुमार गांव के ही मॉडल प्राथमिक विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी थे। अरविंद का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने पुरानी रंजिश के तहत शिवकुमार की ट्राॅली के पहिये से कुचलकर हत्या कर दी। इस बावत कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि मामला दुर्घटना का है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। यदि कोई तहरीर आएगी तो उसकी जांच की जाएगी।

0000

0000

पिकअप की टक्कर से मजदूरी करने जा रहे साइकिल सवार की मौत

एक अन्य घटना में छुट्टा पशु से बाइक टकराने पर दंपती समेत तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। पिकअप की टक्कर से साइकिल से राइस मिल में मजदूरी करने जा रहे गांव तकिया दीनारपुर निवासी नूर मोहम्मद (45) की मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। पुलिस ने नूर मोहम्मद की पत्नी फरजाना की ओर से पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नूर मोहम्मद का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। एक अन्य घटना में छुट्टा पशु से बाइक टकराने पर दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर घायल वीरेंद्र को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना असम हाईवे पर चीनी मिल से पहले शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। गांव तकिया दीनारपुर निवासी नूर मोहम्मद की पत्नी फरजाना ने बताया कि उनके पति साइकिल से असम हाईवे स्थित एक राइस मिल में मजदूरी करने जा रहे थे। पूरनपुर की ओर से अनियंत्रित गति से जा रहे पिकअप सवार ने उसके पति की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

कोतवाल आशुतोष रघुवंंशी ने बताया कि फरजाना की सूचना पर उसके पति केे शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। फरजाना की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इधर, छुट्टा पशु से बाइक टकराने की घटना शुक्रवार शाम को असम हाईवे पर गोमती गुरुद्वारा के समीप हुई। बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के गांव बहादुरपुर निवासी वीरपाल ने बताया कि माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बंगला उर्फ मित्रसेनपुर निवासी अपने साले वीरेंद्र (28) उसकी पत्नी शारदा देवी (26) के साथ नगर की पंकज कॉलोनी से गांव बंगला उर्फ मित्रसेनपुर लौट रहे थे। बाइक वीरेंद्र चला रहा था। असम हाईवे पर घटनास्थल के समीप अचानक आए छुट्टा पशु से बाइक टकराने से तीनों लोग घायल हो गए। घायल वीरेंद्र को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से वीरेंद्र को इलाज को बरेली ले जाया गया है। वीरेंद्र हेलमेट नहीं लगाए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button