पीलीभीत

Pilibhit News: अमरिया क्षेत्र के किसानों को मिलेगा प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ

Connect News 24

Farmers of Amriya region will get the benefit of Prime Minister Crop Insurance

अमरिया क्षेत्र में फसल देखते अ​धिकारी । स्त्रोत् – कृ​षि विभाग

पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में चूहों से धान की फसल बर्बाद होने का अमर उजाला ने मुद्दा उठाया तो अब प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलने की राह आसान होती दिखाई दे रही है। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। कृषि अधिकारी के निर्देश के बाद बीमा टीम ने क्षेत्र में जाकर सर्वे शुरू कर दिया है।

अमरिया क्षेत्र के गांव लाहौर गंज, बिलासपुर, मुंडलिया इलाही बक्श, भैंसहा, तुमडिया, कटमटा के किसान जसवंत सिंह, विक्रमजीत सिंह, सुच्चा सिंह, मोहन रामस्वरूप, मेवाराम, हरदयाल सिंह, सतपाल सिंह, मलकीत सिंह जोगा सिंह आदि किसानों की धान की फसल चूहों ने बर्बाद कर दी है। किसान एक माह से परेशान हैं, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे थे।

किसानों की व्यथा को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो कृषि विभाग के जिम्मेदार सक्रिय हुए। चार दिन पहले कृषि रक्षा अधिकारी टीम के साथ अमरिया इलाके में चूहों से बर्बाद फसल देखने पहुंचे। वह किसानों को चूहे पकड़ने के लिए पिंजरे दे आए। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने किसानों से बात की और समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने किसानों को चूहामार पाउडर देकर चूहा मारने को कहा। इसके साथ ही सर्वे कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया। जिला कृषि अधिकारी ने बीमा का लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की टीम को सर्वे करने के निर्देश दिए है। टीम ने खेतों में जाकर सर्वे शुरू कर दिया है। किसानों को उत्पादन प्रभावित होने आधार पर बीमा का लाभ दिया जाएगा।

00

चूहों से खराब हुई धान की फसल का बीमा टीम ने सर्वे किया है। अब देखा जा रहा है कि किस किसान की कितनी किस्त कटी है। टीम को जल्द ही रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। – डॉ. विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button