शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मंदिर कमेटी के पदाधिकारी को फंसाने के लिए प्रतिमा के पास रखे थे जूते

Connect News 24

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के खिरनीबाग में धार्मिक स्थल में प्रतिमा के पास जूते रखने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। धर्मस्थल के नजदीक चाय के होटल पर काम करने वाले नाबालिग ने कमेटी के पदाधिकारी को फंसाने के उद्देश्य से अभद्र हरकत कर माहौल को खराब करने का प्रयास किया था।

11 सितंबर को खिरनीबाग निवासी गौरव त्रिपाठी ने थाना सदर बाजार में धर्मस्थल में अभद्र हरकत करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओजी व सर्विलांस की टीम ने अपनी जांच शुरू की। कमेटी के पदाधिकारियों के साथ आसपास के लोगाें से पूछताछ की गई। पुलिस ने होटल पर काम करने वाले नाबालिग से पूछताछ की। बाल अपचारी ने प्रत्येक बार पूछताछ में अपने बयान बदले। इसके चलते उस पर शक गहरा गया था।

मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे सदर पुलिस ने उसे थाने में बुलाया। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल के अनुसार, पहले उसने गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में सच्चाई स्वीकार कर ली। जायसवाल के अनुसार, धर्मस्थल की देखरेख को लेकर दो पक्षों में मनमुटाव चल रहा है। एक पक्ष ने जन्माष्टमी के दिन बाल अपचारी को डांटते हुए धर्मस्थल के अंदर न आने की हिदायत दी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर पदाधिकारी को सबक सिखाने के उद्देश्य से अभद्र हरकत कर दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button