पीलीभीत

Pilibhit News: शारदा नदी के फिर रुख बदलने की आशंका से ग्रामीणों में खौफ

Connect News 24

पूरनपुर। शारदा नदी में शुक्रवार से पानी का बहाव फिर तेज हो गया है। इसके साथ ही गांव चंदिया हजारा के लोगों को नदी के फिर से रुख बदलने की आशंका सताने लगी है। इससे उनमें खौफ है। नदी ने गांव के फिर कटान शुरू कर दिया है। किसान हराधन का खेत नदी के निशाने पर आ गया है।

गांव चंदिया हजारा के समीप बह रही शारदा नदी के रुख बदलने पर 28 अगस्त को धारा गांव चंदिया हजारा से करीब एक किलोमीटर दूर चली गई थी। गांव चंदिया हजारा के समीप नदी से निकला एक नाला ही बहता रह गया। नदी के रुख बदलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और नदी तट पर पूजा-अर्चना कर ईश्वर का इस अनुकंपा के लिए आभार जताया था।

इसके बाद 10 सितंबर की शाम को बनबसा बैराज से 1.40 लाख क्यूसेक पानी पास होने पर नदी फिर उफना गई थी। गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह बाढ़ से घिर गए। जलस्तर कम होने पर 13 सिंबर को नदी की मुख्य धार फिर गांव से दूर चली गई। आबादी क्षेत्र में भरा पानी भी निकल गया।

अब शुक्रवार से नदी में पानी का बहाव तेज होने पर मुख्य धारा के फिर से गांव के समीप आने की आशंका पैदा हो गई है। प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि गांव के समीप बह रही धारा में पानी का बहाव शुक्रवार से तेज हो गया है। धारा गांव निवासी हराधन के खेत में ठोकर मार रही है। उनकी डेढ़ एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा चुकी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button