पीलीभीत

Pilibhit News: खेत में दवा छिड़क रहे थे किसान के सामने आ गया बाघ

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 16 Sep 2023 11:59 PM IST

पूरनपुर। खेत में दवा छिड़कते समय अचानक बाघ के आ जाने पर किसान और मजदूर की घिग्गी बंध गई। किसी तरह दोनों ने वहां से भागकर जान बचाई। बाघ खेत के समीप नाले में करीब दो घंटे तक बैठा रहा।

करीब दो महीने से बाघ घुंघचाई थाना क्षेत्र में गांव मटेहना कॉलोनी, हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर चहलकदमी कर रहा है। बाघ कई बार राहगीरों के सामने आ चुका है। उसे पकड़ने के लिए तीन स्थानों पर पिंजरे भी लगाए गए, लेकिन बाघ पिंजरे में नहीं आया। बाघ को जंगल में खदेड़ने की ठीक से कोशिश न होने से लोगों मेंं रोष है।

शनिवार को गांव डूडा कॉलोनी नंबर सात निवासी प्रमोद कुमार हरदोई ब्रांच नहर से कुछ दूरी पर मजदूर के साथ धान की फसल में दवा का छिड़काव कर रहे थे, तभी बाघ आ गया। उसे देखते ही प्रमोद कुमार मजदूर के साथ भाग खड़े हुए। खेत से दूर पहुंचकर दोनों ने शोर मचाया। तब बाघ नाले की झाड़ियों में घुस गया। बाघ को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ लग गई। निगरानी टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के एसडीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button